सिद्धार्थनगर के बेटे ने FMGE परीक्षा उत्तीर्ण की:रूस से MBBS के बाद पहले प्रयास में हासिल की बड़ी उपलब्धि

0
6

सिद्धार्थनगर जिले के इटवा तहसील स्थित ग्राम बेलवा निवासी प्रदीप मौर्य ने पहले ही प्रयास में फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। प्रदीप मौर्य ने रूस से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की थी। इसके बाद उन्होंने भारत में प्रैक्टिस करने के लिए अनिवार्य एफएमजीई परीक्षा दी, जिसे उन्होंने अपनी पहली कोशिश में ही सफलतापूर्वक पास कर लिया। यह परीक्षा अपनी कठिनाई के लिए जानी जाती है। प्रदीप मौर्य का डॉक्टर बनना और इस कठिन परीक्षा को पहले प्रयास में उत्तीर्ण करना उनके परिवार, गांव और पूरे सिद्धार्थनगर जिले के लिए गर्व का विषय बन गया है। इस सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस अवसर पर उनके चाचा डॉ. सत्येंद्र मौर्य (एमबीबीएस), शिक्षक करुणेश मौर्य, बालजी मौर्य, ज्ञानदेव मौर्य, विनोद मौर्य, समाजसेवी ध्रुवचंद मौर्य, राम अवतार प्रजापति और सुभाष चंद्र मौर्य सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Advertisement