नानपारा कोतवाली से कुछ ही दूरी पर एक दुकान में बीती रात तोड़फोड़ की गई। दुकान मालिक आशुतोष गुप्ता ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उनकी दुकान के पिछले हिस्से को ध्वस्त कर दिया। इस घटना में उनके परिवार के कई सदस्य घायल भी हुए हैं। यह घटना गोयल तिराहे के पास स्थित एक संपत्ति को लेकर हुए विवाद से जुड़ी है। आशुतोष गुप्ता के अनुसार, यह संपत्ति ओम प्रकाश शर्मा ने कुछ साल पहले खरीदी थी। पीड़ित परिवार कई वर्षों से इस जगह पर मोबिल आदि की दुकान चला रहा था, जिसे खाली कराने का दबाव बनाया जा रहा था। आशुतोष गुप्ता ने बताया कि बीती रात बलपूर्वक दुकान में तोड़फोड़ की गई और उनके परिजनों पर जानलेवा हमला भी किया गया। घायलों में शिव कुमार गुप्ता, उनकी पत्नी मनोज गुप्ता और अनुज गुप्ता शामिल हैं, जिनका मेडिकल कराया गया है। इस मामले में आशुतोष गुप्ता ने कोतवाली नानपारा में ओम प्रकाश शर्मा, हरी प्रकाश शर्मा (पुत्रगण राम जी लाल शर्मा), पंकज शर्मा (पुत्र ओम प्रकाश शर्मा) और राहुल शर्मा (पुत्र हरि प्रकाश शर्मा) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191 (2), 191 (3), 190, 115 (2), 352, 351 (3), 324 (5), 329 (3) के तहत मामला दर्ज कराया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा पी सिंह ने बताया कि दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नानपारा में दुकान में तोड़फोड़: कोतवाली के पास हुई घटना, पुलिस ने मामला दर्ज किया – Balha(Bahraich) News