बहराइच। राम प्यारे शिव शंकर क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार को शिवपुर स्थित राम प्यारे शिव शंकर इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर खेला गया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन बहराइच के तत्वावधान में आयोजित इस मैच में पायनियर क्रिकेट क्लब ने लॉर्ड्स क्रिकेट क्लब को हराकर फाइनल में जगह बनाई। टॉस जीतकर पायनियर क्रिकेट क्लब ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी लॉर्ड्स क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 178 रन बनाए। लॉर्ड्स की ओर से सूरज ने 62 रनों की शानदार पारी खेली। पायनियर क्लब के ओम ठाकुर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए पायनियर क्रिकेट क्लब ने रोमांचक मुकाबले में 20 ओवरों में 9 विकेट पर 179 रन बनाकर मैच जीत लिया। पायनियर की जीत में सम्राट तिवारी ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने सर्वाधिक 88 रन बनाए। लॉर्ड्स क्रिकेट क्लब के आयुष्मान पांडेय ने 3 विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए सम्राट तिवारी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच में अकील अहमद और आतिफ खान ने निर्णायक की भूमिका निभाई, जबकि आदिल जमीर ने आंखों देखा हाल सुनाया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव इशरत महमूद खान, अनीत बाजपेई, चंदन, सुखदेव गुप्ता सहित कई क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
बहराइच में पायनियर क्लब ने सेमीफाइनल जीता: टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया – Shivpur(Bahraich) News