राजकीय पॉलीटेक्निक पुरैना, महराजगंज में 29 और 30 जनवरी, 2026 को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सूरज विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ज्ञानचंद्र साहनी ने 200 मीटर, 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में जीत हासिल की, जबकि सूरज विश्वकर्मा ने 400 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। अन्य स्पर्धाओं में लंबी कूद में आदित्य यादव, ऊंची कूद में चमन, चक्का फेंक में रोहित सिंह और गोला फेंक में उदय राज राय विजेता रहे। भाला फेंक में अविनाश शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सपना सिंह, 200 मीटर में नीतू गुप्ता और 400 मीटर में अंशिका वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। चक्का फेंक और गोला फेंक में भी अंशिका वर्मा विजेता रहीं। भाला फेंक में खुशी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम स्पर्धाओं में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मैकेनिकल द्वितीय वर्ष की टीम विजेता रही, जबकि इलेक्ट्रिकल द्वितीय वर्ष की टीम उपविजेता बनी। संस्था स्तर पर सर्वाधिक मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों में इलेक्ट्रिकल द्वितीय वर्ष के ज्ञानचंद्र साहनी और बालिका वर्ग में इलेक्ट्रिकल प्रथम वर्ष की अंशिका वर्मा शामिल रहीं। खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन संस्था के नोडल प्रधानाचार्य श्री दिनेश और कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री अरविंद कुमार ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर खेल अधिकारी श्री राहुल कुमार शर्मा, प्रभारी प्रमोद कुमार भारती सहित संस्था के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। इनमें श्री तरुण कुमार, दीपेश शर्मा, विनय जयसवाल, विपिन कन्नौजिया, डॉ. चंदन गुप्ता, शशिकांत गुप्ता, अरुण सिंह, अमरेंद्र कुमार, आलोक जैन, परमेश्वर प्रजापति, डॉ. वर्षा चौरसिया और मोनिका साहू प्रमुख थे।
पुरैना के राजकीय पॉलीटेक्निक में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता: 29 और 30 जनवरी को हुआ आयोजन, छात्रों ने जीते मेडल – Pakari Bishunpur(Maharajganj sadar) News