समरेन्द्र रॉय ने अमेरिका में पीएचडी क्वालिफाइंग परीक्षा उत्तीर्ण की: इलिनॉय विश्वविद्यालय से न्यूक्लियर इंजीनियरिंग में सफलता हासिल – Payagpur News

4
Advertisement

बहराइच के पयागपुर स्थित कृष्णानगर कॉलोनी निवासी समरेन्द्र रॉय ने अमेरिका के प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनॉय अर्बाना-शैम्पेन से न्यूक्लियर, प्लाज़्मा एवं रेडियोलॉजिकल इंजीनियरिंग विषय में पीएचडी क्वालिफाइंग परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। समरेन्द्र ने स्प्रिंग 2026 क्वालिफाइंग परीक्षा के लिखित और शोध मौखिक (Research Oral) दोनों चरणों को सफलतापूर्वक पास किया। विश्वविद्यालय के आधिकारिक पत्र के अनुसार, उन्होंने लिखित परीक्षा का Q2 भाग उत्तीर्ण किया, जबकि Q1 और Q3 भाग वे पहले ही पास कर चुके थे। यह परीक्षा यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनॉय के ग्रेनजर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग द्वारा आयोजित की गई थी, जिसे अमेरिका के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में गिना जाता है। परीक्षा समिति की अध्यक्ष प्रोफेसर केटी हफ और अन्य सदस्यों ने समरेन्द्र के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। समरेन्द्र की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और रिश्तेदारों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। उनके पिता शरद चंद्र ने इस सफलता को समरेन्द्र की कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम बताया। ब्लॉक प्रमुख हुज़ूरपुर अजीत प्रताप सिंह ने समरेन्द्र की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक उदाहरण है। पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, बहराइच सदर विधायक अनुपमा जायसवाल और भाजपा नेता राहुल रॉय ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई है।
Advertisement