सिद्धार्थनगर के जोगिया क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में सफाई कर्मचारी शिवबली की मौत हो गई। यह हादसा जोगिया चौराहे से कुछ दूरी पर देर रात हुआ, जब शिवबली कपिलवस्तु महोत्सव से अपने गांव गंगवल लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, शिवबली अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। जोगिया चौराहे से लगभग 100 मीटर आगे पहुंचने पर उनकी मोटरसाइकिल की सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से सीधी टक्कर हो गई। इस भिड़ंत में शिवबली गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि घटना देर रात की है। कपिलवस्तु महोत्सव के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे के कारण कई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसी क्रम में सफाईकर्मी के पद पर तैनात शिवबली भी महोत्सव में ड्यूटी पर थे और देर रात अपने घर गंगवल वापस लौट रहे थे। स्थानीय निवासियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलवाकर शिवबली को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिवबली सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत थे और उनके चार पुत्र हैं, जो वर्तमान में बाहर मजदूरी करते हैं। उप निरीक्षक अवधेश यादव ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
सिद्धार्थनगर में सड़क हादसे में सफाई कर्मचारी की मौत:कपिलवस्तु महोत्सव से लौटत रहे थे, जोगिया चौराहे के पास हुआ हादसा