सिद्धार्थनगर में दो गांवों का औचक निरीक्षण:जॉइंट डिवीजन कमिश्नर ने डुमरियागंज के चकचई और बिथरिया में विकास कार्यों की जांच की

0
9

जॉइंट डिवीजन कमिश्नर निर्मल कुमार द्विवेदी ने सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज विकासखंड में दो ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चकचई और बिथरिया गांवों में कराए गए विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच की। यह निरीक्षण शासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में किया गया। कमिश्नर ने इंटरलॉकिंग, सीसी रोड सहित ग्राम पंचायतों में हुए अन्य विकास कार्यों का स्थलीय मुआयना किया और उनकी निर्माण गुणवत्ता परखी। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर खंड विकास अधिकारी डुमरियागंज कार्तिकेय मिश्रा, एडीओ आईएसबी मानसी पटेल, ग्राम पंचायत अधिकारी अंकित त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह और रणविजय मौजूद रहे। बिथरिया के ग्राम प्रधान हिसाबुल्लाह और चकचई के ग्राम प्रधान अबुशाद मलिक भी उपस्थित थे।
Advertisement