नानपारा में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: बूथों पर जोड़े गए नए मतदाताओं के नाम – Lakhahiya Kalan(Nanpara) News

6
Advertisement

लखाहियाकला नानपारा बहराइच नानपारा विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत नाम जोड़ने और संशोधन की प्रक्रिया जारी है। ग्राम ताजपुर के बूथों पर नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ताजपुर के बूथ संख्या 119 पर कुल 609 मतदाताओं में 2 नए नाम जोड़े गए। बूथ संख्या 120 पर 582 मतदाताओं में 3 नाम बढ़ाए गए। इसी तरह, बूथ संख्या 121 पर 657 मतदाताओं में 6 नए नाम शामिल किए गए, जबकि बूथ संख्या 122 पर 590 मतदाताओं में 5 नए नाम जोड़े गए हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ करना है। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिन लोगों का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर अपना नाम सूची में शामिल करवा लें।
Advertisement