बहराइच के रुपईडीहा स्थित जैतापुर में शीतलहर के बीच एक कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजसेवी आकाश सिंह ‘हैपी भैया’ की पहल पर निर्धन और जरूरतमंद ग्रामीणों महिलाओं को कंबल वितरित किए गए, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अक्षय कुमार लाल गौड़ और विशिष्ट अतिथि बैजू भैया रहे। अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। अतिथियों ने स्वयं ग्रामीणों महिलाओं को कंबल बांटे। पूर्व सांसद ने इस अवसर पर कहा कि ठंड के मौसम में गरीब और बेसहारा लोगों की सहायता करना सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। देखें, 3 तस्वीरें… कंबल प्राप्त करने वाले ग्रामीणों ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस पहल से उन्हें सर्द रातों में काफी राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने भी इस कदम की सराहना करते हुए इसे एक सराहनीय प्रयास बताया। आयोजकों ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम जारी रहेंगे, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सहायता से वंचित न रहे। इस अवसर पर रूपईडीहा नगर पंचायत प्रतिनिधि अश्विनी वैश्य, रुपईडीहा मंडल अध्यक्ष महाराजदीन वर्मा, नागेंद्र सिंह, अजय मिश्रा, सर्वेश मिश्रा, प्रधान फौजदार वर्मा, ओम मिश्रा, रेखा पांडे सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
समाजसेवी ने सैकड़ों जरूरतमंदों को बांटे कंबल: ठंड से राहत देने के लिए रुपईडीहा में हुआ कार्यक्रम – Nanpara News