श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 11 स्वतंत्रता सेनानी नगर में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां घर के बाहर साइकिल से खेल रहे चार वर्षीय बालक राजवीर प्रजापति की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। बताया गया है कि राजवीर साइकिल चलाते हुए अचानक पोखरे में जा गिरा। जिस समय यह हादसा हुआ, मृतक के पिता घर पर निर्माण कार्य करा रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने यह दृश्य देखा तो वे बदहवास हो गए और वहां चीख-पुकार मच गई। देर शाम श्मशान घाट पर मासूम राजवीर का अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया है। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।
महराजगंज में मासूम की पोखरे में डूबने से मौत: परतावल में घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा, परिवार में छाया मातम – Partawal(Maharajganj) News