महाराजगंज में एसडीएम से फोन पर बहस के बाद नकल नवीस ममता मिश्रा बेहोश हो गईं। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर तहसील में कंप्यूटर सिस्टम खराब होने के कारण सरकारी कामकाज ठप हो गया है। इसी मुद्दे पर एसडीएम से ममता मिश्रा ने शिकायत की। सिस्टम ठीक कराने का अनुरोध किया। आरोप है कि इस बातचीत के दौरान एसडीएम ने कथित तौर पर उनसे कहा- काम करना है तो करो, नहीं तो नौकरी छोड़ दो। डीएम को भी दे चुकी हैं लिखित शिकायत घटना से तहसील कर्मचारियों और आम जनता में नाराजगी है। ममता मिश्रा के कार्यालय में लंबे समय से कंप्यूटर सिस्टम खराब पड़ा है। इसके चलते वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, शादी अनुदान और नल कनेक्शन जैसी कई महत्वपूर्ण सरकारी योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। इन कार्यों के लंबित होने से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर नकल नवीस ममता मिश्रा ने जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा को लिखित शिकायत दी थी। जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए पत्र को एसडीएम सदर को कार्रवाई के लिए भेजा था। हालांकि, आरोप है कि इसके बावजूद कंप्यूटर सिस्टम ठीक नहीं किया गया और कार्यालय का कामकाज लगातार बाधित रहा। एसडीएम ने कहा- नौकरी छोड़ दो सोमवार को ममता मिश्रा ने फोन पर एसडीएम सदर को कार्यालय की स्थिति से अवगत कराया और सिस्टम ठीक कराने का अनुरोध किया। आरोप है कि इस बातचीत के दौरान एसडीएम ने कथित तौर पर उनसे कहा- काम करना है तो करो, नहीं तो नौकरी छोड़ दो। इस बात से आहत होकर ममता मिश्रा की तबीयत बिगड़ गई और वह तहसील परिसर में ही बेहोश हो गईं। आनन-फानन में साथी कर्मचारियों ने उन्हें जिला अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना के बाद तहसील कर्मचारियों और आम लोगों में गहरा रोष देखा जा रहा है। एसडीएम बोले- उन्हें काम करने के लिए कहा गया इस बीच, ममता मिश्रा और एसडीएम के बीच हुई बातचीत की एक कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जो अब चर्चा का विषय बनी हुई है। विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले में सदर एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनका कोई हैरेसमेंट नहीं किया गया है। काम के लिए कहा गया था कि काम समय से पूरा करिए। इस महीने के अंत तक काम पूरा हो जाना चाहिए।
एसडीएम से बहस के बाद नकल नवीस बेहोश: अस्पताल में भर्ती, कंप्यूटर सिस्टम खराब होने की शिकायत की थी – Maharajganj News