शोहरतगढ़ ब्लॉक में शनिवार को एसआईआर नोटिस प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में फॉर्मों का निस्तारण किया गया। इस दौरान ब्लॉक सभागार में नोटिस संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। एसआईआर फॉर्म प्रक्रिया के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों से प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई और निस्तारण किया गया। अधिकारियों ने अलग-अलग टेबल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की। कार्यालय पहुंचे नागरिकों ने नोटिस से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अपने आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर अपने प्रकरणों का निस्तारण करवाया। अधिकारियों ने नियमों के अनुरूप कार्य करते हुए लोगों को पूरी जानकारी दी। प्रशासन ने एसआईआर नोटिस प्रक्रिया को सुचारु और पारदर्शी ढंग से संपन्न करने का प्रयास किया, ताकि मतदाताओं की समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान हो सके। शोहरतगढ़ के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) चंद्रभूषण तिवारी ने ग्रामीणों को विभिन्न दस्तावेजों की आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार दस्तावेजों का सत्यापन और निस्तारण निर्धारित समय-सीमा पर किया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी ने वहां उपस्थित लोगों के आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। खबर लिखे जाने तक कुल 90 फॉर्म प्राप्त हुए थे। इनमें से 26 फॉर्म आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में पूर्ण नहीं हो सके, जबकि शेष 64 नोटिसों के दस्तावेज पूर्ण पाए गए।
शोहरतगढ़ ब्लॉक में एसआईआर नोटिस फॉर्मों का निस्तारण:अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया