सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 4 में तमिलनाडु ने उत्तराखंड को तीन विकेट से हराया। गडाकुल में खेले गए इस मुकाबले में तमिलनाडु ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की। टॉस जीतकर उत्तराखंड के कप्तान किशन गुप्ता ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवर में उत्तराखंड की टीम ने 5 विकेट खोकर 158 रन बनाए। टीम की ओर से साबिर रजा ने नाबाद 72 रन और विवेक कुमार ने 52 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। विशाल चौधरी ने 14 रन का योगदान दिया। तमिलनाडु के लिए शैलेंद्र ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए, जबकि विष्णु, सहा आलम और अमन को एक-एक सफलता मिली। 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तमिलनाडु की शुरुआत संतुलित रही। टीम ने 19.4 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान ओम परमार ने नाबाद 61 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। सुनील रैकवार ने 43 रन बनाए, जबकि निलेश और शैलेंद्र बुद्ध ने 15-15 रन का योगदान दिया। तमिलनाडु के कप्तान ओम परमार को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। आज के मुकाबले की मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष शोहरतगढ़ श्रीमती उमा अग्रवाल रहीं, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का अगला मुकाबला कल दिल्ली और तमिलनाडु के बीच खेला जाएगा।
सिद्धार्थनगर में गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता:तमिलनाडु ने उत्तराखंड को तीन विकेटों से हराया