महराजगंज के स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी: छात्रों ने प्रदूषण और जल संरक्षण सहित कई मॉडल प्रस्तुत किए – Chhapaiya(Maharajganj sadar) News

0
7

सदर तहसील के बरियारपुर स्थित एम एस पब्लिक स्कूल में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा एक से कक्षा 10 तक के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में छात्रों ने ग्रामीण व शहरी वायु प्रदूषण, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, ग्रीन हाउस, सोलर सिटी, माइक्रोस्कोप, कूलर, डीसी मोटरकार, रोबोट, वाटर रॉकेट, पवन ऊर्जा, ओजोन संरक्षण, स्मार्ट सिटी, जल संरक्षण, वायु प्रदूषण रोकथाम, अत्याधुनिक अस्पताल, हृदय और डीएनए जैसे विभिन्न विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि मोहम्मद अफसर अली, प्रधानाचार्य रेयाज सिद्दीकी और संचालक अहमद सिद्दीकी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने छात्रों से बातचीत की, उनके मॉडलों को समझा और उचित सुझाव देकर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने छात्रों को विज्ञान के प्रति उनकी लगन और प्रतिभा को देखते हुए जिला स्तरीय और मंडल स्तरीय कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर राजकुमार प्रजापति, मनीष कुमार, दिनेश सिंह, खुर्शीद आलम, सत्यभामा सिंह, गुलाबशा सिद्दीकी, पूजा मद्धेशिया, रिमझिम वर्मा, पल्लवी, रूपा सहित विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन 2