बलरामपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अनुषांगिक शाखा सीमा जागरण मंच द्वारा आयोजित सात दिवसीय सेना भर्ती प्रशिक्षण शिविर का समापन श्रीदत्तगंज ब्लॉक स्थित कुबेरमती पांडेय मेमोरियल इंटर कॉलेज परिसर में हुआ। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और वर्ग अभ्यास आयोजित किए गए। समापन समारोह के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल नितिन कोहली ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र रक्षा सर्वोच्च धर्म है। उन्होंने सीमा सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित, अनुशासित और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत युवाओं की आवश्यकता पर बल दिया। लेफ्टिनेंट जनरल कोहली ने अपने सैन्य अनुभव साझा करते हुए लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन और समर्पण को सफलता का मूल मंत्र बताया। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश चंद्र मिश्रा ने सीमा जागरण मंच की इस पहल को सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर जिले के चार ब्लॉकों के युवाओं को प्रशिक्षण देकर सैन्य सेवा के लिए तैयार किया गया है। कार्यक्रम में उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी और सदर विधायक पलटू राम उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता एमएलकेपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जनार्दन प्रसाद पांडेय ने की, जबकि वर्ग अधिकारी पूर्व कमिश्नर उत्सवानंद थे। इस दौरान प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया। शिविर के सफल आयोजन में सहसंयोजक डॉ. पम्मी पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने सातों दिन बौद्धिक-अनुशासनात्मक प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को अंगवस्त्र और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की और आयोजन की सराहना की।
कुबेरमती में सात दिवसीय सेना भर्ती शिविर का समापन:लेफ्टिनेंट जनरल नितिन कोहली बोले- राष्ट्र रक्षा सर्वोच्च धर्म है