प्रधान जी के दावे-वादे:बस्ती ब्लॉक की रामपुर पंचायत के प्रधान से खास बातचीत

1
Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता बस्ती जिले के बस्ती ब्लॉक की रामपुर पंचायत के प्रधान प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल वहीद खान से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।मैं ग्राम पंचायत रामपुर, क्षेत्र पंचायत बस्ती सदर का अब्दुल वहीद खां, प्रधान प्रतिनिधि रामपुर हूँ। मैंने पांच सालों में गांव के बहुत सारे विकास कार्य किए हैं, जैसे नाली, खड़ंजा और कचरा उठाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था करवाई गई है, कचरा घर बनवाया गया है। विद्यालय में टाइलीकरण कराया गया है। सार्वजनिक शौचालय बहुत ही खूबसूरत बनवाया गया है, जिससे जनता को लाभ मिल रहा है। नाली, खड़ंजा और ग्राम पंचायत की ज़रूरत की जितनी भी समस्याएँ हैं, उन सभी पर ध्यान देते हुए, अपने सीमित संसाधनों के साथ, पूरी ईमानदारी और तत्परता से, जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख में भागीदारी करते हुए, मैंने सभी कार्य किए हैं। शेष जो काम बचे हैं, उनको भी अगर मौका मिलेगा तो पूरा करेंगे। पंचायत से जुड़ी खबरों के लिए दैनिक भास्कर न्यूज़ एप से जानकारी प्राप्त करें।डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
Advertisement