रूधौली पुलिस ने 25 वाहनों का किया चालान, 4 सीज:एसपी के आदेश पर देर रात चला चेकिंग अभियान

3
Advertisement

बस्ती में रूधौली पुलिस ने शनिवार देर रात वाहनों की सघन चेकिंग की। इस दौरान 25 वाहनों का चालान किया गया और उनसे 24,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त, चार वाहनों को सीज भी किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे के कुशल नेतृत्व में रूधौली थाना पुलिस टीम ने यह अभियान चलाया। पुलिस के कार्रवाई से वहां चालकों में हड़कंप मच गया। वही देर रात में वहां चालक परेशान दिखाई दिए।
Advertisement