अनुष्का हत्याकांड के महिला और बाल अपचारी को पकड़ा:हत्या की साजिश रचने का आरोप, कलवारी पुलिस ने की कार्रवाई

1
Advertisement

कलवारी थाना क्षेत्र की पुलिस ने हत्या के षड़यंत्र के मामले में वांछित महिला आरोपी और एक बाल अपचारी को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना कलवारी में दर्ज मुकदमा संख्या 33/2026 (धारा 103(1), 333, 351(2), 61(2) बीएनएस) से संबंधित आरोपी शोभा पासवान (35) पत्नी जमुना प्रसाद पासवान, निवासी ग्राम मलिकपुर (हसवर रोड), थाना बसखारी, जनपद अम्बेडकरनगर और एक बाल अपचारी को शनिवार को राम‑जानकी मार्ग स्थित चकदहा गांव के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Advertisement