प्रधान जी के दावे-वादे:कप्तानगंज ब्लॉक की पोखरा पंचायत के प्रधान से खास बातचीत

1
Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक की पोखरा पंचायत के प्रधान प्रधान प्रतिनिधि पोखरा भास्कर सिंह से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।साथियों नमस्कार,मैं ग्राम पंचायत पोखरा का प्रधान प्रतिनिधि भास्कर सिंह (बिट्टू सिंह) आप सभी ग्रामवासियों का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी ने इस बार मुझ पर भरोसा जताया, इसके लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूँगा।आपके विश्वास के बल पर हमने ग्राम पंचायत पोखरा में कई विकास कार्य कराए हैं। जिनमें रोड निर्माण, नाली, खड़ंजा सहित कई अन्य जरूरी कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही पोखरा में श्मशान घाट का निर्माण, जूनियर हाई स्कूल की बाउंड्री वॉल पोखरा में ट्रांसफार्मर लगवाना सहित और अन्य जनहित के कार्य भी कराए गए हैं, जिससे गांव के विकास को नई दिशा मिली है।हमारा प्रयास हमेशा यही रहा है कि गांव का हर व्यक्ति विकास और सुविधाओं का लाभ पाए। यदि आप सभी ग्रामवासी एक बार फिर हमें सेवा का अवसर देते हैं, तो आने वाले समय में पोखरा का मेन रोड सहित बाकी बचे सभी विकास कार्य प्राथमिकता से कराए जाएंगे, ताकि हमारा गांव और अधिक विकसित और सुविधाजनक बन सके।आपका विश्वास और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।धन्यवाद।भास्कर सिंह (बिट्टू सिंह)प्रधान प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत पोखराडिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
Advertisement