ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी:महादेवा-लालगंज मार्ग पर पांच यात्री बाल-बाल बचे

3
Advertisement

लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा-लालगंज मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन उसमें सवार पांच यात्री बाल-बाल बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। यह घटना महादेवा चौराहे से लगभग 100 मीटर दूर हुई। ई-रिक्शा में पांच लोग सवार थे और वे लालगंज की ओर जा रहे थे। ई-रिक्शा चालक के अनुसार, वे एक मैयत में शामिल होने जा रहे थे। उनके आगे चल रहे एक टेंपो चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिसके कारण उन्हें भी अपनी ई-रिक्शा रोकनी पड़ी। पीछे से आ रही गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ब्रेक लगाने का प्रयास किया, लेकिन वह ई-रिक्शा से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
Advertisement