प्रधान जी के दावे-वादे:रामनगर ब्लॉक की बांकेचोरे पंचायत के प्रधान से खास बातचीत

0
Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता बस्ती जिले के रामनगर ब्लॉक की बांकेचोरे पंचायत के प्रधान मणीन्द प्रताप चौधरी से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।मेरा नाम मणिन्द प्रताप चौधरी है। मैं बस्ती जिले के विकास खंड रामनगर ग्राम पंचायत बाकेचोर का ग्राम प्रधान हूँ। हमने गांव में नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग, सामुदायिक शौचालय, आंगनवाड़ी आदि कार्यों पर काम किया है। अभी गांव में कुछ काम शेष बचे हुए हैं जो अभी नहीं कर पाया हूँ। उसको अगर जनता ने अपना आशीर्वाद दिया तो फिर पुनः उसको किया जाएगा। दैनिक भास्कर की टीम बहुत अच्छी है, यह गांव की छोटी-बड़ी खबरों को हमेशा उजागर करती रहती है, इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
Advertisement