प्रधान जी के दावे-वादे:रामनगर ब्लॉक की छितिरगांवा पंचायत के प्रधान से खास बातचीत

4
Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता बस्ती जिले के रामनगर ब्लॉक की छितिरगांवा पंचायत के प्रधान दीपक भारती प्रधान प्रतिनिधि से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।मेरा नाम दीपक भारती है। मैं बस्ती जिले के विकास खंड रामनगर के ग्राम पंचायत कवलपुर का प्रधान प्रतिनिधि हूं। मेरे द्वारा इंटरलॉकिंग, शौचालय और आंगनवाड़ी रेनोवेशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन एवं समस्त जो भी कार्य थे, विगत 5 वर्षों में कराया गया। मैं अपनी जनता से यह कहना चाहता हूं, अगर आप मुझे और समय देंगे, आने वाले विगत 5 वर्षों के लिए, तो मैं और भी अच्छे से काम कर पाऊंगा। दैनिक भास्कर टीम की यह पहल मुझे बहुत अच्छी लगी। जो हर छोटी-बड़ी खबरो को गांव-गांव तक पहुंचाती है, मैं भी देखता हूं आप भी देखिए।डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
Advertisement