प्रधान जी के दावे-वादे:रामनगर ब्लॉक की करायन पंचायत के प्रधान से खास बातचीत

0
Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता बस्ती जिले के रामनगर ब्लॉक की करायन पंचायत के प्रधान रामसागर चौधरी प्रधान प्रतिनिधि से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं। जी नमस्कार। हमारा नाम रामसागर चौधरी है। बस्ती जिले, विकासखंड रामनगर, ग्राम पंचायत करायन के प्रधान प्रतिनिधि के रूप में हैं। हमारे विगत पांच वर्षों में हमारे द्वारा जो हमारे ग्राम पंचायत में काम करवाया गया है, जैसे कि इंटरलॉकिंग, खड़ंजा कार्य, प्राथमिक विद्यालय में टाइलीकरण, सामुदायिक शौचालय में टाइलीकरण, नाली, आवास जो भी मिला है सबको, जो निराश्रित महिलाएं हैं उनका पेंशन, विकलांगों का पेंशन सभी का कराया गया है। जो भी जिसका काम निरंतर हमने पांच सालों में अपना जो समय था हमने पूरा लगाया अपना, सहयोग किया। गांव वालों ने भी हमारा सहयोग किया, और आने वाले समय में अगर गांव वालों ने हम पर विश्वास जताया, फिर से हमें प्रधान के रूप में प्रधान प्रतिनिधि के रूप में चुना, तो मैं जो भी शेष काम बचा है हमारे ग्राम पंचायत में, वह बेहतर से बेहतर करने का प्रयास करूंगा। और दैनिक भास्कर जो न्यूज़ है बहुत अच्छी पहल है, सभी छोटी-बड़ी जो भी खबरें हैं गांव की, सब तक पहुंचाती है, और हम लोग भी सुनते हैं, और आप लोग भी इसे बेहतर सुनिए और देखिए। डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
Advertisement