
बस्ती जनपद के सिकंदरपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की और अपनी जांच कराई। कार्यक्रम के दौरान महिला चिकित्सक डॉ. वंदना तिवारी ने महिलाओं को उनके स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, गर्भावस्था देखभाल और विभिन्न बीमारियों से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार अपनाने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। शिविर में उपस्थित महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई और आवश्यकतानुसार दवाइयों का भी वितरण किया गया। इस दौरान महिलाओं की समस्याओं को सुना गया और उन्हें उचित परामर्श प्रदान किया गया। इस अवसर पर सुनीता, किरन और फार्मासिस्ट हरिराम गुप्ता सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे। उन्होंने शिविर को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया। स्वास्थ्य विभाग के इस प्रयास की स्थानीय महिलाओं ने सराहना की। उनका कहना था कि ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का महत्वपूर्ण अवसर मिलता है।


































