प्रधान जी के दावे-वादे:रामनगर ब्लॉक की मझारी पंचायत के प्रधान से खास बातचीत

0
Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता बस्ती जिले के रामनगर ब्लॉक की मझारी पंचायत के प्रधान अब्दुल कयूम प्रधान प्रतिनिधि से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।मेरा नाम अब्दुल कय्यूम है। मैं बस्ती जिले के रामनगर ब्लॉक के विकासखंड के मझारी बाजार का प्रधान प्रतिनिधि हूँ। मेरे द्वारा जो पांच साल में काम कराए गए हैं: नाली, खड़ंजा निर्माण कार्य, सी.सी. रोड, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, आंगनवाड़ी, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन सहित तमाम कार्य कराए गए हैं। जो कार्य छूट गए हैं, अगर जनता ने हमें दोबारा मौका दिया तो छोटे कार्य को पूरा कराऊंगा। दैनिक भास्कर की एक अच्छी पहल है जो हर छोटी-बड़ी खबर गांव तक पहुंचाया जाता है।डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
Advertisement