
दैनिक भास्कर संवाददाता बस्ती जिले के रामनगर ब्लॉक की नौवागांव पंचायत के प्रधान दीप चंद यादव प्रधान प्रतिनिधि से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।मेरा नाम दीपन यादव है। मैं बस्ती जिले के रामनगर विकास खंड के ग्राम पंचायत धोषण का प्रधान प्रतिनिधि हूँ। विगत पांच सालों में हमारे द्वारा ग्राम पंचायत में जो भी संभव हुआ, सीमित संसाधनों में विकास का कार्य कराया गया, जैसे इंटरलॉकिंग, खड़ंजा, सीसी रोड, नाली निर्माण, शौचालय, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, आदर्श ग्राम निर्माण, अंत्येष्टि स्थल, सीएससी भवन का निर्माण, खाद्य एवं रसद अन्नपूर्णा भवन का निर्माण। जो भी संभव हुआ वह कराया गया। और आने वाले विगत वर्षों में अगर ग्राम पंचायत की जनता ने हमें मौका दिया, तो जो भी शेष कार्य छूटे हुए हैं, उसे बहुत सुचारु रूप से करने का प्रयास करूँगा। दैनिक भास्कर की यह पहल बहुत अच्छी है जो छोटी-बड़ी हर खबर ग्राम पंचायत तक पहुँचाती है। हम इससे जुड़े हैं आप लोग भी जुड़िए। धन्यवाद।डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं

































