Advertisement

आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत शेखपुरा, विकास खंड बहादुरपुर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वच्छता के प्रति लोगों के व्यवहार परिवर्तन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली आशा देवी को सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान श्रीमती शांति देवी ने गांव की स्वच्छता समिति के योगदान की सराहना की। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मी सूरज द्वारा रोस्टर के अनुसार कूड़ा कलेक्शन के दौरान आशा देवी ने प्रत्येक कार्य दिवस में कचरा कूड़ा गाड़ी पर सम्मानजनक तरीके से देने में सहयोग किया, जिससे गांव की स्वच्छता में सुधार हुआ। आशा देवी को अंग वस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी ग्रामीण महिलाओं ने कचरे से निर्मित ‘मां भारती’ के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। महिलाओं ने ‘मां भारती’ को नमन करते हुए स्वच्छता बनाए रखने की शपथ भी ली। इस अवसर पर सफाई कर्मी सूरज, पंचायत सहायक रंजू पटेल, केयर टेकर मीरा देवी, समूह सखी सहित कई अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

































