Advertisement

छावनी पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें आयुष चिकित्सक डॉ. अजय शुक्ल ने दोपहर 2 बजे तक 52 मरीजों की जांच की। बदलते मौसम के कारण मेले में ज्यादातर मरीज खांसी, सर्दी और बुखार से पीड़ित पाए गए। स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए अस्पताल में एलटी विवेक वर्मा, फार्मासिस्ट शैलेंद्र शांडिल्य, एएनएम संजू सिंह और वार्ड बॉय बहादुर उपस्थित रहे। ग्रामीणों का कहना है कि आरोग्य मेले का प्रचार-प्रसार ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त नहीं हो पाता है, जिससे मरीजों को इसकी जानकारी नहीं मिल पाती। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से प्रचार माध्यमों से गांवों में जागरूकता बढ़ाने का आग्रह किया।






























