बस्ती में महिला दिवस पर रसोइया पाक-कला प्रतियोगिता:बेसिक शिक्षा विभाग ने किया आयोजन, कुदरहा ब्लॉक ने जीता प्रथम स्थान

2
Advertisement

बस्ती में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जनपद स्तरीय रसोइया पाक-कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में जनपद बस्ती के सभी विकास खंडों से चयनित रसोइयों ने भाग लिया। उन्होंने अपनी उत्कृष्ट पाक-कला का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रकार के पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजन बनाए, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों का योगदान बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मिश्र ने इस आयोजन को महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरणादायक बताया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, एमडीएम समन्वयक अमित कुमार मिश्रा और अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा किया गया। निर्णायकों ने व्यंजनों की गुणवत्ता, पौष्टिकता, प्रस्तुति और स्वच्छता के आधार पर विजेताओं का चयन किया। प्रतियोगिता में कुदरहा ब्लॉक ने प्रथम स्थान, साऊंघाट ब्लॉक ने द्वितीय स्थान और कप्तानगंज ब्लॉक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Advertisement