नीति आयोग की टीम पुरैना खास गांव का करेगी निरीक्षण:केंद्र-प्रदेश की योजनाओं के क्रियान्वयन का लेगी जायजा, तैयारियां तेज

4
Advertisement

बस्ती जनपद के हर्रैया तहसील स्थित पुरैना खास गांव में सोमवार, 9 मार्च को नीति आयोग की एक टीम केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण करेगी। टीम के आगमन के मद्देनजर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। निरीक्षण की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी पुरैना खास गांव पहुंचे। इनमें मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सार्थक अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी (एडीएम) प्रतिपाल सिंह चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. राजीव निगम और उप जिलाधिकारी (एसडीएम) सतेंद्र सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों ने गांव में चल रही सरकारी योजनाओं की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे बातचीत की और उन्हें मिल रहे लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नीति आयोग की टीम के निरीक्षण के दौरान योजनाओं की वास्तविक और सटीक स्थिति प्रस्तुत की जा सके।
Advertisement