Advertisement

कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदिया चौराहे के पास रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने टेम्पो को टक्कर मार दी। इस हादसे में टेम्पो में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। टेम्पो में लगभग सात लोग सवार थे और वह सवारी लेकर जा रहा था। हरदिया चौराहे के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने टेम्पो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। कोतवाली पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।






























