मुंडेरवा पोस्ट ऑफिस में आधार बनवाने वालों की भीड़:बस्ती और संतकबीरनगर के ग्रामीण पहुंच रहे संशोधन कराने

2
Advertisement

बस्ती जिले के मुंडेरवा उपडाकघर में आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बस्ती और संतकबीरनगर जिलों के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से लोग यहां आधार संबंधी कार्यों के लिए पहुंच रहे हैं। प्रत्येक कार्य दिवस पर मुंडेरवा उपडाकघर में आधार बनवाने और संशोधन कराने के लिए सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं। सोमवार को मंगेरा, टेमा, चंगेरवा, पैली, देईसाड़, असनहरा, बिहरा, मंझेरिया, छितही, कुसम्हा सहित कई अन्य गांवों से लोग अपने बच्चों के साथ आधार संबंधी कार्यों के लिए आए थे। उपडाकपाल प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उपडाकघर में प्रतिदिन तेजी से आधार संशोधन और नए आधार बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर एक बजे तक 4 नए आधार बनाए गए और 20 आधारों में संशोधन किया गया। शाम तक यह संख्या 50 से 60 तक पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी बताया कि सर्वर सही रहने पर काम में तेजी आती है।
Advertisement