Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता बस्ती जिले के रामनगर ब्लॉक की टरौठी पंचायत के प्रधान जगराम पांडे प्रधान प्रतिनिधि से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।मैं जगराम पांडे ग्राम पंचायत तकियाचक बस्ती जिले का रहने वाला हूँ। मैं ग्राम पंचायत तकियाचक का प्रधान प्रतिनिधि हूँ। मेरे विगत पांच वर्षों में जो कार्य कराये जैसे खड़ंजा, नाली, स्कूल का टाइलीकरण, विधवा पेंशन विकलांग पेंशन और शौचालय सहित तमाम काम कराये, । जनता ने मुझसे कहा है कि कुछ काम अधूरे रह गए हैं जो पूरे नहीं हो पाए हैं। अगर जनता ने मुझे दोबारा मौका दिया, तो मैं उन कामों को पूरा करूँगा। और यह दैनिक भास्कर की एक अच्छी पहल है, जो हर छोटी-बड़ी खबरों को गांव-गांव और हर जगह तक पहुंचाती है। इसके लिए मैं धन्यवाद देता हूँ।डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं































