Advertisement

बस्ती जिले के कप्तानगंज नगर पंचायत क्षेत्र में पंडोल रोड पर एक खड़ी कार पर अचानक पेड़ गिर गया। इस घटना में नदीम की वैगनआर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। यह घटना एचएमटी मार्ट के सामने हुई, जब अचानक के एक पेड़ सड़क किनारे खड़ी वैगनआर कार पर आ गिरा। घटना के समय आसपास बाजार में काफी भीड़ थी, जिससे कुछ देर के लिए लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कप्तानगंज बाजार में अक्सर भारी भीड़ रहती है। उनका कहना है कि सड़क किनारे खड़े जर्जर पेड़ कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। लोगों ने नगर पंचायत से ऐसे पेड़ों की समय रहते कटाई-छंटाई कराने की मांग की है।































