कुदरहा के निजी स्कूल में अखण्ड रामायण पाठ:विशाल भंडारे का आयोजन, भक्तों ने जयकारे लगाए

4
Advertisement

बस्ती जनपद के कुदरहा ब्लॉक स्थित बैड़ारी मुस्तहकम में आर.एस.एस. कॉन्वेंट स्कूल को शासन से आधिकारिक मान्यता मिल गई है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, अखण्ड रामायण पाठ का शुभारंभ रविवार, 8 मार्च को हुआ था। इसकी पूर्णाहुति आज, सोमवार 9 मार्च को की जाएगी। मान्यता मिलने की खुशी में आज शाम 5 बजे से विद्यालय परिसर (आर.एस.एस. कॉन्वेंट स्कूल, बैड़ारी मुस्तहकम) में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। विद्यालय के प्रबंधक मनीष यादव ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों और शुभचिंतकों से प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। ग्राम प्रधान अभिषेक यादव ने विद्यालय को मान्यता मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय परिवार सक्रिय है। स्वागत समिति में प्रधानाचार्य मुन्नू शर्मा, सिद्धार्थ, सत्य प्रकाश, चंद्रशेखर, सुधीर पाल और राजेंद्र यादव सहित समस्त शिक्षकगण एवं मित्रगण शामिल हैं।
Advertisement