Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता बस्ती जिले के बस्ती ब्लॉक की दुबखारा पंचायत के प्रधान प्रधान राजेन्द्र कुमार से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं। में बस्ती सदर, ग्राम पंचायत दुबखरा का ग्राम प्रधान हूँ। मेरा नाम राजेंद्र कुमार है। मैंने पाँच वर्षों में जो कार्य करवाए हैं, उनमें कच्ची नालियों और पक्की नालियों का निर्माण शामिल है। उसके बाद, खड़ंजा की मरम्मत करवाई है। कई वर्षों से, लगभग पचास वर्षों से, जो इंटरलॉकिंग कार्य गांव के कई अन्य जगहों पर नहीं हुआ था, उसे भी हमने पूरा किया है। हमने कई जगह सड़कों का निर्माण भी करवाया है। इसके अतिरिक्त, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, पारिवारिक लाभ और मुख्यमंत्री कृषि दुर्घटना योजना के तहत तीन-चार लोगों को लाभ दिलवाया है। तीन से चार लोगों को प्रधानमंत्री आवास भी दिलाए हैं, जैसे आग लगने की घटना से प्रभावित लोगों को और विधवा तथा विकलांग व्यक्तियों को, जिनके नाम 2018 की सूची में थे, उन्हें भी आवास प्रदान करवाए हैं। प्राथमिक विद्यालय में बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य भी पूरा किया है। अपने पाँच वर्षों के कार्यकाल में राशन गोदाम भी बनवाए हैं। जिला पंचायत के माध्यम से हमारे ग्राम पंचायत में 300 मीटर की आर आर सी सड़क और पुलिया का भी निर्माण करवाया है। पंचायत की खबरों के लिए दैनिक भास्कर न्यूज़ एप देखते रहे डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं































