प्रधान जी के दावे-वादे:कुदरहा ब्लॉक की पाउ पंचायत के प्रधान से खास बातचीत

4
Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता बस्ती जिले के कुदरहा ब्लॉक की पाउ पंचायत के प्रधान वेंकटेश्वर गुप्ता से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं। मैं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वेंकटेश्वर प्रसाद गुप्ता, ग्राम पाऊ का वर्तमान समय में प्रधान हूँ। मैंने अपने कार्यकाल में स्कूल की बाउंड्री वॉल का काम कराया। और स्कूल में बहुत सारे काम कराए हैं हमने। आज हमारा यह स्कूल ब्लॉक में नंबर एक पर चल रहा है। इसके अलावा हमने हरिजन बस्ती में लगभग 100-150 मीटर नाली बनवाई। और एक मुख्य सड़क पर 150-200 मीटर नाली बनवाई है। कम से कम हमने 8-10 सड़कें बनवाई हैं। और लाइट की व्यवस्था हमने करवाई है। बहुत से लोगों को व्यक्तिगत शौचालय भी दिए हैं। यही सब कार्य किए हैं। और दैनिक भास्कर को मैं धन्यवाद देता हूँ, जिन्होंने आज हमारा साक्षात्कार लिया है और हमारी प्रगति को वे अपने समाचार पत्र में देंगे या छापेंगे, दिखाएंगे। जिससे हमने जो काम किया है, वह सभी लोग जानें। और आप लोग दैनिक भास्कर को देखिएगा। और हम लोग भी इसे देख रहे हैं। धन्यवाद। डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
Advertisement