Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता बस्ती जिले के साऊंघाट ब्लॉक की ऊँचगाँव पंचायत के प्रधान विजय पांन्डेय से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम विजय पांन्डेय है। मैं ग्राम पंचायत ऊंच गाँव का वर्तमान प्रधान हूँ। मेरे द्वारा विगत पाँच वर्षों में अनेक कार्य किए गए हैं, जैसे अन्नपूर्णा भवन, यशस्वी भवन, नाली निर्माण, इंटरलॉकिंग, खड़ंजा, वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन। यदि जनता ने मुझे दोबारा अवसर दिया तो मैं बाहर से बजट लाकर सभी अधूरे कार्य पूरे कराऊँगा। दैनिक भास्कर की इस अच्छी पहल से गाँव-गाँव की ख़बरें भी देखने को मिल रही हैं।डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
































