भाजपा द्वारा रूधौली मंडल में प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारी बैठक:जिला मंत्री विनय यादव ने दिया मार्गदर्शन, 2026 के लिए रणनीति

1
Advertisement

रूधौली मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 की तैयारी बैठक संपन्न हुई। यह बैठक शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित की गई थी। बैठक में जिला मंत्री विनय यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता पुष्करादित्य सिंह ने भी अपने विचार साझा किए और उपस्थित लोगों को दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर राकेश शर्मा, विजय राजू पांडेय, रामउग्रह जयसवाल, मनोज ठाकुर, विजय तिवारी, अशोक पांडेय, राज कुमार सोनी, राज कुमार चौधरी, प्रतीक सिंह, गोपाल सिंह, राम केवल गुप्त, मनोज सोनी, रेकश अग्रहरी और चंद्रशेखर निषाद सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Advertisement