Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता बस्ती जिले के कुदरहा ब्लॉक की कुदरहा पंचायत के प्रधान इन्द्र कुमार चौधरी से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।मैं इंद्र कुमार चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि, कुदरहा मैं अपने ग्राम पंचायत में अच्छे कार्य कराए गए हैं, जैसे जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में इंटरलॉकिंग का कार्य, बीआरसी के सामने इंटरलॉकिंग का कार्य। हमारे यहाँ चार विद्यालयों में से तीन में बाउंड्री वॉल का कार्य कराया गया है। फिर हमारे यहाँ अमृत सरोवर का निर्माण कराया गया है और चारों तरफ पाथवे भी लगवाए गए हैं। पंचायत भवन का निर्माण भी हमारे यहाँ कराया गया है। और तमाम छोटी-बड़ी सड़कें, जो लगभग 100 मीटर, 200 मीटर, 250 मीटर की लंबाई में हैं, बनवाई गई हैं। इससे अधिक, मैं दैनिक भास्कर को धन्यवाद देता हूँ।डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं



































