Advertisement

बस्ती जनपद के गौर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नाबालिग को शादी की नीयत से भगा ले जाने का प्रयास करने का आरोप है। गौर थाना पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई थाना गौर में दर्ज मुकदमा संख्या 39/2026, धारा 87 व 137(2) बीएनएस से संबंधित है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी अश्लोक (19 वर्ष) को रेलवे स्टेशन गौर के सामने से हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। इस गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान के साथ उपनिरीक्षक दुर्गविजय गिरी और हेड कांस्टेबल शिव प्रसाद गौड़ भी शामिल थे।


































