Advertisement

बस्ती पुलिस ने नाबालिग को भगाने और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी परसरामपुर थाना क्षेत्र में हुई। अभियुक्त को छपिया रोड मडेरिया तिराहा से 10 मार्च 2026 को सुबह करीब 05:39 बजे पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई थाना परसरामपुर में 22 नवंबर 2025 को पंजीकृत मु0अ0सं0- 61/2026 से संबंधित है। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 87, 64(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आलोक शुक्ला पुत्र वीरेंद्र शुक्ला के रूप में हुई है, जो ग्राम परसरपुर, थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती का निवासी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष परसरामपुर विश्व मोहन राय के नेतृत्व में टीम ने सफलता हासिल की। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जितेंद्र तिवारी, हेड कांस्टेबल दीनानाथ और कांस्टेबल रोहित यादव शामिल थे। अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय बस्ती भेज दिया गया है।



































