रुधौली में गुमटी में लगी आग, सामान खाक:स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर पाया काबू

2
Advertisement

रुधौली थाना क्षेत्र के बस्ती बाँसी मार्ग पर स्थित विशुनपुरवा नहर के समीप एक गुमटी में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में गुमटी में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। यह गुमटी पिपरा रहीम निवासी सुहेल पुत्र अली हुसैन की थी। सुहेल अपनी आजीविका चलाने के लिए विशुनपुरवा नहर के बगल में यह गुमटी संचालित करते थे, जिसमें वह अंडे, बिस्किट, टॉफी और अन्य खाद्य सामग्री बेचते थे। मंगलवार दोपहर अचानक लगी आग इतनी तेज़ थी कि देखते ही देखते गुमटी के भीतर रखा सारा सामान राख हो गया। जले हुए सामान में चिप्स, अंडे, चार कुर्सियां, बिस्किट और टॉफी सहित अन्य वस्तुएं शामिल थीं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। उनकी मदद से आग को और फैलने से रोका गया और उस पर नियंत्रण पाया गया।
Advertisement