प्रधान जी के दावे-वादे:कुदरहा ब्लॉक की राजपुर बैरिहंवा पंचायत के प्रधान से खास बातचीत

1
Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता बस्ती जिले के कुदरहा ब्लॉक की राजपुर बैरिहंवा पंचायत के प्रधान प्रदुम शुक्ला से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं। नमस्कार। मैं प्रद्युम्न शुक्ला, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजपुर बैरियावां, विकास खंड कुदरहा। हमारे द्वारा ग्राम पंचायत राजपुर बैरियावां में पिछले चार वर्षों में विभिन्न कार्य कराए गए हैं, जिनमें कुछ महत्वपूर्ण कार्य मैं आपको बताना चाहूँगा। जैसे कि हमारे गाँव में अस्पताल जाने के लिए रास्ता नहीं था, उस रास्ते को मैंने और माननीय बीडीओ साहब के सहयोग से पंद्रह दिन में बनवाया। पूरे गाँव पंचायत में मैंने लगभग तीन से चार किलोमीटर इंटरलॉकिंग रोड बनवाया है। पूर्व सांसद माननीय हरीश द्विवेदी जी के प्रयास से गाँव के अंदर सीसी रोड एवं पिच रोड पाँव से मंधरपुर तक लगभग तीन किलोमीटर का बनवाया है। एक हाई मार्क्स सोलर लाइट। एक बहुत बड़ा कार्य मैं आने वाले पाँच वर्ष में करने वाला हूँ, यदि मुझे आगे अवसर मिलता है तो। लगभग एक से डेढ़ करोड़ रुपये का एक भव्य उत्सव भवन बनवाने का कार्य मैं करूँगा। और सम्मानित जनता से निवेदन है कि दैनिक भास्कर एक प्रसिद्ध समाचार पत्र/चैनल है, उसे आप सभी लोग देखें। उसमें बहुत अच्छी खबरें आती हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद। डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं
Advertisement