गिदही पावर प्लांट से चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने तार, लोहे के एंगल और ई-रिक्शा बरामद किया

1
Advertisement

बस्ती, 10 मार्च। गिदही पावर प्लांट से एल्युमिनियम तार और लोहे के एंगल चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान और एक ई-रिक्शा भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 8 मार्च 2026 को शिवा कॉलोनी निवासी राजकुमार सिंह ने सूचना दी थी कि 7 मार्च की रात करीब 2 बजे गिदही पावर भंडारण परिसर में तैनात गार्ड ने कुछ अज्ञात लोगों को दीवार कूदकर भागते हुए देखा था। निरीक्षण करने पर लगभग सात बंडल सरकारी विद्युत तार चोरी होने का पता चला। इस संबंध में थाना कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा संख्या 105/26, धारा 305(ए) व 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान, मुखबिर की सूचना और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 10 मार्च की रात करीब 2 बजे करनपुर के पास झलकटीया मार्ग से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। इनकी पहचान वसीम (पुत्र रहमत अली, निवासी परसा तकियवा, थाना पुरानी बस्ती), कपूर चौधरी (पुत्र स्व. राम सजीवन, निवासी लोहटी, थाना कोतवाली) और मनीष कुमार (पुत्र राजकिशोर, निवासी बायपोखर, थाना पुरानी बस्ती) के रूप में हुई है। इनका एक साथी अमित (पुत्र प्रकाश उर्फ मुन्ना) मौके से फरार हो गया। पूछताछ के दौरान, आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले दिनेश उर्फ कल्लू कबाड़ी (पुत्र राधेश्याम, निवासी समसपुर, थाना लालगंज) को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ई-रिक्शा संख्या यूपी 51 बीटी 9563, पांच बंडल एल्युमिनियम तार और 18 एंगल लोहा बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 6-7 मार्च की रात गिदही पावर हाउस के भंडारण केंद्र से तार चोरी कर छिपा दिया था और उसे बाद में कबाड़ी को बेचने की योजना बना रहे थे। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी सदर अस्पताल उपनिरीक्षक पवन कुमार मौर्य, हेड कांस्टेबल विक्रांत, कांस्टेबल साजिद जमाल और कांस्टेबल आशुतोष द्विवेदी शामिल रहे। पुलिस फरार आरोपी अमित की तलाश में जुटी है।
Advertisement