सल्टौआ में गैस सिलेंडर फटा, घर में लगी आग:दमकल ने आग पर पाया काबू, बड़ा हादसा टला

0
Advertisement

मंगलवार को विकासखंड सल्टौआ गोपालपुर की ग्राम पंचायत सल्टौआ में एक गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लग गई। प्रहलाद यादव के घर दूध गर्म करते समय यह घटना हुई, जिससे देखते ही देखते आग फैल गई। आग लगने के बाद सिलेंडर फट गया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में करीब एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। सूचना मिलते ही थाना सोनहा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।
Advertisement