Advertisement

दैनिक भास्कर संवाददाता बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक की खदरा पंचायत के प्रधान विवेक कुमार प्रधान प्रतिनिधि खदरापंकं से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।हमारी ग्राम पंचायत की सम्मानित जनता को सादर नमस्कार। मैं विवेक कुमार, ग्राम पंचायत खदरा का प्रधान प्रतिनिधि, आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। आपके विश्वास से ग्राम पंचायत में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए गए हैं, जिनमें नाली निर्माण कार्य, विद्यालय की बाउंड्री का निर्माण, पंचायत भवन का निर्माण तथा सीसी रोड का निर्माण प्रमुख हैं। इसके साथ ही पंचायत में अन्य कई जनहित के कार्य भी लगातार कराए गए हैं। आगे भी यदि आप सभी का आशीर्वाद और सहयोग मिलता रहा तो ग्राम पंचायत के विकास के लिए और भी बेहतर तथा बड़े कार्य करने का प्रयास किया जाएगा। पंचायत चुनाव से संबंधित जानकारी के लिए कृपया दैनिक भास्कर एप्प अवश्य देखें। आपका अपना विवेक कुमार प्रधान प्रतिनिधि ग्राम पंचायत खदराडिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं

































