Advertisement

लालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बस्ती मोहाली मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में कुल चार लोग घायल हुए, जिनमें से दो गंभीर रूप से जख्मी हैं। जानकारी के अनुसार, बुधवार को दोनों बाइक चालकों को गंभीर चोटें आईं, जबकि दो अन्य लोगों को मामूली खरोंचें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। डॉ राजेश कुमार हालत गंभीर देखते हुए दोनों गंभीर रूप से घायल दोनों बाइक चालकों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया। घायलों में इंद्र कुमार और फैजान शामिल हैं, जिनका इलाज स्वास्थ्यकर्मी कर रहे हैं। इंद्र कुमार सफेद शर्ट में थे, जबकि फैजान हरी शर्ट में थे।


































