Advertisement

लालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार शाम को महादेवा-लालगंज मार्ग पर स्थित धौरूखोर कांटा केंद्र पर एक ओवरलोड गन्ने से लदा ट्राला पलट गया। इस ट्राले को चार ट्रैक्टर खींच रहे थे, जिनमें से एक ट्रैक्टर बीच सड़क पर पलट गया। घटना में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया, हालांकि ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब ओवरलोड गन्ने से भरे ट्राले को चार ट्रैक्टर खींच रहे थे। ट्रैक्टर पलटने से चालक उसके नीचे दब गया गया। लोगों द्वारा उसे किसी तरह से बाहर निकल गया। लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर ओवरलोड गन्ने के ट्राले को कई ट्रैक्टरों द्वारा खींचने की ऐसी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। राम नरेंद्र चौधरी नामक एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि ओवरलोड ट्राले पर गन्ना ले जाते समय रोजाना खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रैक्टरों के बजाय ट्रकों से गन्ना ढोया जाना चाहिए। मनोज नामक एक अन्य व्यक्ति ने भी इसी बात पर जोर दिया और कहा कि ओवरलोड ट्राले को तीन-चार ट्रैक्टरों द्वारा खींचने से महादेवा चौराहा पर भारी भीड़ जमा हो जाती है, जिससे यातायात बाधित होता है। इस मामले में आरटीओ अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महादेवा में ओवरलोड ट्राला से गान्ना ले जाया जा रहा है इस मामले के बारे में जानकारी नहीं है। इस तरह की अनियमितताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है। लालगंज थाना अध्यक्ष विनय कुमार पाठक ने बताया कि इस तरह से गन्ने को ओवरलोड कर चार-चार ट्रैक्टरों से खींचना एक अपराध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसे ट्रैक्टरों और गन्ना लदे ट्रालों पर नियंत्रण किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।





























