Advertisement

बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में स्थित महथा ग्राम पंचायत के एक इंजीनियर विनोद कुमार ने इजराइल से वतन वापसी की गुहार लगाई है। उन्होंने एक सोशल वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्हें भारत वापस बुलाने की अपील की है। विनोद कुमार ने वीडियो में कहा, ‘वतन बुला लो मोदी सरकार।’ उन्होंने बताया कि इजराइल में लगातार आपातकालीन अलार्म बज रहे हैं, जिसके कारण उन्हें अपनी जान बचाने के लिए बंकरों में छिपना पड़ रहा है। वे अपने घर और परिवार वालों से मिलने के लिए बेचैन हैं। विनोद के परिजनों ने जब यह वीडियो देखा तो उनमें भय व्याप्त हो गया है। वे भी विनोद की सुरक्षित वापसी की कामना कर रहे हैं।




































